What is a processor? प्रोसेसर क्या होता है?

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण आज के इस दौर में हम बहुत सारे गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा उपयोग हम मोबाइल और कंप्यूटर का करते हैं और इन दोनों को हम इनके फीचर को देखते हुए खरीदते हैं। इनकी खासियत को ध्यान में रखते हुए खरीदते हैं।

What is processor

 

इनमें से एक होता है प्रोसेसर जो मोबाइल में भी लगा होता है और कंप्यूटर में भी लगा होता है। और आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इसी प्रोसेसर के बारे में बताने जा रहे है की प्रोसेसर क्या होता है और इसकी पूरी जानकारी फुल इन्फॉर्मेशन।

 

तो आइये जानते है की प्रोसेसर क्या होता है? प्रोसेसर एक प्रकार की चिप होती है जो कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट में लगी होती है। यह सभी गैजेट्स का एक प्रमुख अंग होती है। ये हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच होने वाली गतिविधियों को समझता है। प्रोसेसर हमारी और कंप्यूटर के बीच होने वाली हर गतिविधि को समझता है। तब जाकर ही कंप्यूटर हमारी दी गई कमांड को समझ पाता है और उस पर कार्य कर पाता है। और जब तक कंप्यूटर हमारी दी हुई कमांड को ही नहीं समझेगा, तब तक कंप्यूटर पर हम काम नहीं कर सकते।

 

उदाहरण के लिए आप इसको कुछ इस तरह समझिए की जैसे दो बंदे खड़े है, एक को हिंदी आती है और दूसरे को जापानी। ऐसे में वो तभी बातचीत कर सकते है जब दोनों किसी एक भाषा को समझते हो। वरना वो समझ नहीं पाएंगे कि सामने वाला बोल क्या रहा है। तो इस तरह से दोनों बंदो के बीच बातचीत करने का जरिया बनती है इंग्लिश भाषा, जिससे वे दोनों एक दूसरे की भाषा समझ पाते हैं तो जिस तरह इंग्लिश उन दोनों को समझने का माध्यम बनी उसी प्रकार से हमारी और कंप्यूटर के बीच का माध्यम है। प्रोसेसर जो कंप्यूटर को हमारी कमांड समझाता है और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से कंप्यूटर वही कार्य करता है जो हम उसको कीबोर्ड या माउस की मदद से निर्देश देते है। इसीलिए प्रोसेसर को सी पी यु यानी सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट भी कहा जाता है और इसको कंप्यूटर या मोबाइल का दिमाग भी माना जाता है। जब भी प्रोसेसर की बात आती है तो कोर भी सामने आता है। जैसे की प्रोसेसर कितने कोर का है तो आइए एक नज़र डालिए प्रोसेसर की कोर पर।

What is processor

 

प्रोसेसर में कोर क्या होता है? दरअसल कोर प्रोसेसर की क्षमता को दर्शाता है की प्रोसेसर कितनी क्षमता वाला है? यदि प्रोसेसर सिंगल कोर का होगा तो वो हेवी काम नहीं कर पायेगा और हैंग हो जायेगा। इसीलिए महंगे कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में 2 कोर, 4 कोर, 6 कोर वाला प्रोसेसर डाला जाता है। जिससे इसकी काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। कोर कुछ इस प्रकार से होते हैं पहला ड्यूल कोर प्रोसेसर मतलब दो कोर, दूसरा क्वार्ट कोर प्रोसेसर मतलब चार कोर, तीसरा हेक्सा कोर प्रोसेसर मतलब छेह कोर, चौथा ओक्टो कोर प्रोसेसर मतलब आठ कोर, पांचवा डेका कोर प्रोसेसर मतलब 10 कोर।

 

प्रोसेसर का मात्रक गीगा हर्ट्स होता है। यानी जिस तरह पानी को लीटर दूरी को मीटर चीनी को किलोग्राम बिजली को वाट में नापा जाता है। उसी प्रकार से प्रोसेसर को गीगा हर्ट्स में मापा जाता है। तो जितना ज्यादा कोर का प्रोसेसर रहेगा, उसकी क्षमता भी उतनी ज्यादा गीगा हर्ट्स रहेंगी और वो उतना अच्छा काम करेगा। यही वजह है कि लोग अच्छा प्रोसेसर वाला लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल खरीदते हैं। 

प्रोसेसर बनाने वाली कंपनीयां वैसे तो बहुत सारी हैं

जिनमें से जो प्रमुख है उनकी लिस्ट में आपको नीचे दे रहा हूँ।

What is processor

 1.Intel.

2.AMD.

3.Qualcomm.

4.NVIDIA.

5.IBM.

6.Samsung.

7.Motorola.

8.Hewlett-Packard (hp)

 

इनमे Intel और AMD की सबसे ज्यादा demand होती है क्योंकि ये दोनों Companies अच्छा प्रोसेसर बनाती हैं और निरंतर प्रोसेसर को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश में लगी होती हैं। तो यह थी प्रोसेसर की पूरी जानकारी, कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें।

 

iQOO Neo 9 Pro Price in India: जानिए कैसा है यह मोबाइल फोन।

Best 5G Mobile Phone : आज हम आपको वैस्ट 5G मोबाइल फोन के बारे में बताएंगे

Nothing Phone 2a launch date: आने वाला है धमाकेदार मोबाइल फोन।

Infinix hot 40i : ये है बजट का मोबाइल फोन।

Motorola G04 Mobile Phone launch: कीमत बस इतनी।

Is Honor X9b good phone? मोबाइल फोन कैसा है?

 

 

Leave a Comment