OnePlus 12R mobile phone को सुंदरता और टिकाऊपन को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। जो दैनिक टूट-फूट का सामना कर सकता है। और आपको प्रीमियम अनुभव भी देगा।
Display: वनप्लस 12R mobile phone में शानदार 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 1264×2780 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है और इतना ही नहीं यह मोबाइल फोन धूल प्रतिरोधी और जल प्रतिरोधी भी है।
Processor: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 (क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2) चिपसेट है जो Octa core (3.2 GHz, Single Core + 2.8 GHz, Quad core + 2 GHz, Tri core) के साथ आता है। यह मोबाइल फोन 16 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है हालांकि इस इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है यानी कि आप इस मोबाइल फोन में मेमोरी कार्ड नहीं लगा सकते हैं।
ONEPLUS 12R 256GB SPECIFICATIONS
| |
RAM | 16 GB |
Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 |
Rear Camera | 50 MP + 8 MP + 2 MP |
Front Camera | 16 MP |
Battery | 5500 mAh |
Display | 6.78 inches (17.22 cm) |
Operating System | Android v14 |
Custom UI | Oxygen OS |
Weight | 207 grams |
Colours | Iron Gray, Cool Blue |
Waterproof | Yes, Water resistant, IP64 |
Ruggedness | Dust proof |
Internal Memory | 256 GB |
| |
Camera: OnePlus 12R मोबाइल फोन में रियर कैमरा की बात की जाए तो इस मोबाइल फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है 50 मेगापिक्सल वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। यह मोबाइल 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। और स्पष्ट सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस है, जो 30fps पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Battery: वनप्लस 12R मोबाइल फोन में बड़ी 5500 mAh की बैटरी के साथ 100W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट ,यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
इस मोबाइल फोन में डबल नैनो-सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है यह मोबाइल फोन 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। Android v14 पर यह मोबाइल फोन चलता है
Price: अभी आपको यह 16 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाला मोबाइल फोन 45999 रुपए में ऑनलाइन मिल जाएगा और अगर आप क्रेडिट कार्ड से लेते हो तो आपको अतिरिक्त छूट मिल जाएगी अगर आप वनप्लस का मोबाइल फोन लेना चाहते हैं तो आप इस मोबाइल फोन के लिए जा सकते हैं कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें।