Saturday, 17 October 2026

Haryana

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत | मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

Updated on Tuesday, September 02, 2025 20:33 PM IST

पंचकूला,   2 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को और अधिक मजबूत करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है। ये बातें श्री बड़ौली ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की योजना-रचना पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। हर वर्ग के लोगों को मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस हताश और निराश है, इसलिए कांग्रेस के नेता बेतूकी बयानबाजी कर रहे हैं। बैठक में उन्होंने मोदी सरकार और नायब सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
बैठक के बाद श्री बड़ौली ने कहा कि छह मोर्चों और सभी विभागों व प्रकोष्ठों की बैठकें हो चुकी हैं। आज की बैठक में युवा मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।  उन्होंने कहा कि अब जिलावार मोर्चों और विभाग व प्रकोष्ठों की बैठकें 15 सितंबर तक संपन्न हो जाएगी।  सेवा पखवाड़ा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। जिला स्तर पर स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्ति पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जिला व मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। वोकल फॉर लोकल कार्यक्रमों के जरिए लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करेंगे।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा पखवाडा के तहत प्रबुद्धजन व बुद्धिजीवी सम्मेलन होंगे साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधारोपण करेंगे। सेवा पखवाड़ा के तहत ही भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में पात्र लोगों की सहायता भी करेंगे।

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

30 कैनाल का पुनर्वास और 24 कैनाल की होगी रिमॉडलिंग : हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

X