Saturday, 17 October 2026

Haryana

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन | CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

Updated on Tuesday, September 02, 2025 20:50 PM IST

चंडीगढ़, 2 सितम्बर। हरियाणा पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के जरिये मोबाइल फोन ट्रेसिंग में इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। 01 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 की अवधि में लगभग 4 हज़ार मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए। यह उपलब्धि हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करती है जहाँ तकनीक और पुलिस समन्वय ने आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाया है।

जिला स्तर पर सफलता
गुरुग्राम में सर्वाधिक  1,195 मोबाइल फ़ोन को उनके मालिकों को वापस लौटाए गए। सोनीपत ने इस क्षेत्र में 609 ,यमुनानगर में 288 मोबाइल फ़ोन लौटाए गए। हिसार, रेवाड़ी, सिरसा और पलवल जैसे जिलों ने भी अच्छे परिणाम देकर इस पहल को और मज़बूत बनाया है।

तकनीक और पुलिस की साझेदारी
इन आँकड़ों से यह स्पष्ट है कि हरियाणा पुलिस ने आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया को एकीकृत करते हुए मोबाइल ट्रेसिंग की प्रक्रिया को बेहद सरल और प्रभावी बनाया है। सीईआईआर पोर्टल ने न केवल चोरी और गुम हुए फोन की बरामदगी में मदद की है बल्कि लोगों के विश्वास को भी मज़बूत किया है। अब नागरिकों को लंबी प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ता, बल्कि कुछ ही कदमों में उनका मोबाइल ट्रेस हो सकता है।

क्या है प्रक्रिया
CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) भारत सरकार की एक व्यवस्था है, जिसका मकसद चोरी या गुम हुए मोबाइल फ़ोन का गलत इस्तेमाल रोकना है। हर मोबाइल का एक यूनिक 15 अंकों का IMEI नंबर होता है। जैसे ही कोई मोबाइल चोरी या खोने की शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज की जाती है, उसका IMEI नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है। इससे वह मोबाइल किसी भी भारतीय नेटवर्क पर काम नहीं करता और अपराधियों के लिए बेकार हो जाता है।

इसके लिए पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करनी होती है, फिर www.ceir.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर, शिकायत की डिटेल, IMEI नंबर और पहचान प्रमाण भरना होता है। जैसे ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चोरी किये हुए मोबाइल में सिम कार्ड डाला जाता है तो इसका पुलिस थाने तथा मोबाइल के मालिक के पास एक अलर्ट जाता है। मोबाइल मिल जाने पर इसी पोर्टल से उसे अनब्लॉक भी कराया जा सकता है। इस पोर्टल से चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी आसान होती है और नागरिकों की सुरक्षा भी बढ़ती है।

नागरिकों के लिए अपील
हरियाणा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो घबराने की बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा सीधे सीईआईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें। मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करने से फोन को ट्रेस करना आसान हो जाता है और उसके वापस मिलने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है।

राहत और विश्वास का नया अध्याय
हरियाणा पुलिस का यह प्रयास न केवल तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रशासन और जनता के बीच समय पर सूचना और सहयोग से अपराध नियंत्रण और नागरिक सुविधा दोनों को सुनिश्चित किया जा सकता है। हजारों परिवारों को राहत दिलाकर CEIR पोर्टल ने यह साबित किया है कि डिजिटल युग में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई ही सुरक्षा और विश्वास की सबसे बड़ी गारंटी है।

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

30 कैनाल का पुनर्वास और 24 कैनाल की होगी रिमॉडलिंग : हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

X