Saturday, 17 October 2026

Haryana

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल | सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Updated on Tuesday, September 02, 2025 20:26 PM IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल करनाल में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं साधारण सभा की बैठक के दौरान उपस्थित जन संबोधित करते हुए। (02.09.2025)

चण्डीगढ़, 2 सितंबर - केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हम सभी सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ करना है। देश स्वच्छ होगा तभी हम कह पाएंगे कि भारत ने स्वच्छता में कमाल कर दिया। उन्होंने सभी महापौर से आह्वान किया कि पार्षदों के साथ मिलकर एक टीम बनाकर चलें। बिना भेदभाव के जिम्मेदारी के साथ शहरों को साफ और स्वच्छ बनाएं और आगे बढ़ाएं। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने यह बात मंगलवार को करनाल में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं साधारण सभा की बैठक के दौरान सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के बाद तीसरी शहर की सरकार नगर निकाय होती है। देशभर में 5 हजार 20 शहर हैं, इनमें तेजी से शहरीकरण बढ़ रहा है। 1970 में शहरी आबादी महज 20 फीसदी थी, 50 साल बाद यह आंकड़ा 35 फीसदी था और एक अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले 15 साल में 50 फीसदी आबादी शहरी होगी। लोग रोजगार के नाते शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं। यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि नए अवसरों, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर जीवन शैली की अपार संभावनाओं का प्रतीक है और हम सभी को इस दिशा में बेहतर समन्वय के साथ एक विकसित भारत की संकल्पना का निर्माण करना है। ऐसे में नगर निकाय शहरों में बेहतर सुविधाएं दें।

जिन राज्यों की अच्छी व्यवस्थाएं हैं, उन्हें अपने राज्यों में भी लागू करवाएं महापौर

श्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन राज्यों में बेहतर व्यवस्थाएं हैं, उन व्यवस्थाओं को महापौर अपने राज्यों में भी लागू करें। उन्होंने मेयर पद के लिए चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि यूपी में मेयर पद के लिए चुनाव होता था जबकि हरियाणा में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने इस व्यवस्था को बदला और मेयर के सीधे चुनाव करवाए। इस तरह की व्यवस्थाओं के लिए कानून राज्य सरकार द्वारा बनाए जाने हैं।

शहरों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करें

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर शहर की अपनी व्यवस्थाएं हैं। कोई शहर धार्मिक है तो कोई औद्यगिक है। ऐसे में वहां की आवश्यकता और समस्याएं अलग-अलग हैं। ऐसे में व्यवस्थाएं भी ऐसी करनी पड़ती है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों को निरंतर शहरों की बेहतरी के लिए कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपनी अच्छी छवि बनाने के लिए भी जोर दिया।

आमदनी ठीक होगी तो खर्च ठीक होंगे

उन्होंने कहा कि नगर निकायों में केंद्र और राज्य सरकार फंड देती है। यदि इस संबंध में नगर निकाय सही से प्लानिंग करें और अपनी आमदनी ठीक करें तो खर्च भी ठीक होंगे। जितना आवश्यक है, उतना जरूर खर्च करें। नगर निकायों में वर्क कल्चर खड़ा करें। कर्मचारियों को तकनीक के साथ ट्रेनिंग दें। पर्यावरण संरक्षित करने के लिए भी कदम उठाएं। इसके साथ-साथ भविष्य की प्लानिंग करें। उन्होंने कहा कि अब देशभर के लिए आयोजित होने वाली स्वच्छता प्रतियोगिता के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। जो राज्य पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आएंगे, उन्हें अपने राज्य के सबसे निचले पायदान पर आने वाले नगर निकाय के साथ जोड़ा बनाकर अगली दफा प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। दोनों की रैंकिंग सुधरेगी तो ही स्वच्छता रैंकिंग में कोई स्थान मिल पाएगा। 

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

30 कैनाल का पुनर्वास और 24 कैनाल की होगी रिमॉडलिंग : हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

X