Saturday, 17 October 2026

Haryana

30 कैनाल का पुनर्वास और 24 कैनाल की होगी रिमॉडलिंग | हरियाणा में सिंचाई व्यवस्था होगी सुदृढ़, 315 करोड़ रुपये से होगा माइनरों का कायाकल्प

Updated on Tuesday, September 02, 2025 20:10 PM IST

कैप्शन : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए। फोटो एसएनबी

 
 
चंडीगढ़, 2 सितम्बर -- हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं कारगर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की अहम बैठक में राज्य में माइनर्स के व्यापक रीमॉडलिंग (पुनर्निर्माण एवं सुधार) कार्य योजना को मंज़ूरी प्रदान की गई है। इसके तहत लगभग 54 अलग - अलग परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा और इस पूरी परियोजना पर लगभग 315 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत नहरों की गहराई, चौड़ाई एवं ढांचे को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि सिंचाई जल की आपूर्ति समय पर और पर्याप्त रूप से किसानों तक पहुँच सके। पूरी परियोजना के तहत विभिन्न नहरी सर्कलों के तहत 30 कैनाल का पुनर्वास तथा 24 कैनाल की रिमॉडलिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इससे किसानों की फसलों को पर्याप्त सिंचाई जल मिलेगा, भूमिगत जल स्तर पर दबाव कम होगा और प्रदेश में कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या पर भी काबू पाया जा सकेगा।
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और माइनरों के लेवल में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, जनस्वास्‍थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री सी.जी. रजीनीकांथन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ श्री सतबीर कादियान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 

 

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

X