Saturday, 17 October 2026

Haryana

हर एक नागरिक और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्तों के साथ की अहम बैठक, बारिश व बाढ़ के हालातों पर की समीक्षा

Updated on Tuesday, September 02, 2025 19:57 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ अहम बैठक करते हुए

चंडीगढ़ / हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ अहम बैठक कर प्रदेशभर में भारी वर्षा और बाढ़ के हालातों की विस्तृत समीक्षा की और जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एहतियाती उपायों के तहत जिन जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, वहाँ प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि सभी विद्यालय पूरी तरह बंद रहें। नायब सिंह सैनी ने निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब में बाढ़ से प्रभावित जो लोग हरियाणा में आ रहे हैं, उनकी मदद के लिए ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से की जाए। साथ ही पशुओं के लिए चारे की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव न होने पाए, इसके लिए प्रशासन सभी आवश्यक इंतजाम करे। साथ ही, खेतों और दूरस्थ इलाकों में जलभराव तथा नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता, सभी एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, डीआरओ, डीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहकर हालात पर सतत नजर रखें। उन्होंने जिला प्रशासन को पंचायत प्रतिनिधियों, रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और सिविल सोसाइटी संगठनों को राहत व बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद सुनिश्चित हो सके।

स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अस्पतालों और मोबाइल मेडिकल टीमें, दवाइयां, ओआरएस, टीके तथा एंबुलेंस सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसी प्रकार, पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा, दवाइयाँ, टीकाकरण और प्रभावित क्षेत्रों में पशु चिकित्सा टीमों की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एचडीआरएफ) को अलर्ट पर रखा जाए। मुख्यालय से किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर सभी विभागाध्यक्ष तत्परता से उपलब्ध रहें। साथ ही, पर्याप्त संख्या में पम्पिंग सेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए, ताकि वर्षा जल निकासी में कोई बाधा न आए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, विशेष सचिव, निगरानी एवं समन्वय श्रीमती प्रियंका सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

X