Saturday, 17 October 2026

Haryana

प्रधानमंत्री के संकल्प अनुसार किया जाएगा यमुना को स्वच्छ: नायब सिंह सैनी

Updated on Wednesday, August 20, 2025 20:06 PM IST

कैप्शन : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल का स्वागत करते हुए।

यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गठित की जाएगी संयुक्त कमेटी : मुख्यमंत्री

पर्यावरण और पानी को लेकर नहीं होती राज्यों की कोई सीमाएं

 

चंडीगढ़, 20 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री, श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां गंगा की तर्ज पर यमुना नदी को भी स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए सीडब्ल्यूसी, हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी। यह समिति यमुना नदी की सफाई के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान पर भी कार्य करेगी। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में ’’इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन  रिलेटेड टू यमुना वाटर रेजुविनेशन’’ को लेकर आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में केन्द्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल भी उपस्थित थे।  

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनने के बाद से योजनाओं को तीव्र गति से तैयार किया जा रहा है और उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी की स्वच्छता के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। नदी में गिरने वाले गंदे पानी के नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के माध्यम से स्वच्छ करके नदी में प्रवाहित करने की प्रक्रिया को गति प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना नदी की सफाई के अभियान के तहत अब तक 16 हजार मीट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प अनुसार निर्धारित लक्ष्य के तहत यमुना को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यमुना की स्वच्छता दोनों सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शीघ्र ही जनता यमुना नदी का स्वच्छ रूप देख सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल जिले के पल्ला गांव से यमुना नदी में गिरने वाली ड्रेन का बीओडी स्तर 80 है। इस पानी को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के ओखला में यमुना नदी के पानी के बीओडी स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसकी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए 44 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 620 एमएलडी पानी शुद्ध किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 510 एमएलडी पानी को स्वच्छ बनाने के लिए 9 और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण और पानी को लेकर किसी भी तरह की राज्यों की कोई सीमाएं नहीं होती। इसके लिए दोनों राज्यों को मिलकर कार्य करना होगा तभी यमुना नदी को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं साफ बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदूषित पानी सीधे रूप से यमुना नदी में न डाला जाए। इसके लिए अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नजफगढ़ झील व ड्रेन की भी मॉनिटरिंग करने के लिए दिल्ली व हरियाणा के प्रतिनिधियों व विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी तथा हरियाणा के उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी के बीओडी लेवल की भी जांच की जाएगी।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।  बैठक में केंद्रीय सचिव देवश्री मुखर्जी, दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेन्द्र कुमार, हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव  विनित गर्ग, अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई विभाग अनुराग अग्रवाल सहित सिंचाई एवं पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

X