Saturday, 17 October 2026

Haryana

वन मित्र योजना से प्रदेश में बढ़ेगा पौधारोपण : राव नरबीर सिंह

Updated on Wednesday, August 20, 2025 19:23 PM IST

चंडीगढ़, 20 अगस्त-- हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए वन मित्र योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अब वन मित्र केवल निजी भूमि पर ही नहीं, बल्कि वन विभाग की भूमि पर भी गड्ढे खोदकर पौधारोपण कर सकेंगे।

 

मंत्री ने ये निर्देश आज चंडीगढ़ में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

वन मित्रों को मिलेगा समय पर मानदेय

 

वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि वन मित्रों को दिए जाने वाले 15 हजार रुपये मासिक मानदेय में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और इसे तुरंत जारी किया जाए।

 

बैठक में मंत्री को अवगत करवाया गया कि वर्ष 2024 में शुरू की गई वन मित्र योजना के तहत 70 हजार युवाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था तथा उन्होंने दो लाख से अधिक गड्ढे खोदे, जिसमें से 10 गड्ढों में पौधारोपण कर जियो टैगिंग के बाद 2598 युवाओं को ‘वन मित्र’ का दर्जा दिया गया।

 

सत्यापन की हो नई व्यवस्था

 

मंत्री ने निर्देश दिए कि अब जियो टैगिंग के बजाय डीएफओ, कंजरवेटर और फॉरेस्ट गार्ड व्यक्तिगत रूप से गड्ढों और पौधारोपण का सत्यापन एवं मॉनिटरिंग करेंगे। इससे वन मित्रों के कार्य का सही मूल्यांकन हो सकेगा और उनका मानदेय डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी ढंग से जारी किया जा सके।

 

हरियाणा सरकार का विजन

 

हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में प्रदेश को हरियाली और स्वच्छ वायु का प्रदेश बनाया जाए। सरकार एक पेड़ मां के नाम के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रही है, ताकि हरियाणा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ प्रदेश बन सके।

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

X