Saturday, 17 October 2026

Haryana

चीका नगर पालिका की चेयरपर्सन डाॅ. रेखा रानी मोहनलाल बडौली की उपस्थिति में भाजपा में शामिल

Updated on Thursday, August 21, 2025 09:56 AM IST

प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता, मोदी-नायब की नीतियों से हूं प्रभावित : डाॅ. रेखा रानी

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अहम भूमिका, 2014 में गुहला विधानसभा चुनाव में आजाद प्रत्याशी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर रही, एक विचार के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रही

चंडीगढ़ : भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंच कमल पंचकूला में नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डाॅ. रेखा रानी को प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश भाजपा नेता अशोक गुज्जर, कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा व अन्य भाजपा के नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा का पटका पहना कर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करवाया। रेखा रानी को भाजपा में शामिल करवाने में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।

चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था

इससे पूर्व 2014 में रेखा रानी ने गुहला विधानसभा का चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था और 23 हजार वोट मिले थे तभी से एक मजबूत महिला नेत्री के तौर पर हल्के में अपनी पहचान रखती है। रेखा ने सीधे तौर पर नगरपालिका का चुनाव भाजपा-जजपा गठबंधन में लड़ कर विजय प्राप्त की थी। उनको नगरपालिका की कुर्सी पर बैठाने के लिए निवर्तमान सासंद व वर्तमान में मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी आए थे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर भी

रेखा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी कार्यरत रही है। रेखा रानी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों व कार्यशैली से बहुत प्रभावित है। देश व प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा ने विकास किया है व योजनाएं चलाई है उनसे हर वर्ग को मान सम्मान मिला है। भाजपा एक पार्टी ही नहीं, एक विचार है। वो एक विचार के साथ जुड़ कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

भरोसा दिलाया पार्टी के लिए मेहनत करेगी

पहले देश फिर पार्टी फिर स्वयं की नीति के अनुसार भाजपा काम करती है। रेखा ने कहा कि वो भाजपा पार्टी में दिन रात काम करेगी और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी। रेखा ने कहा कि वो हल्के के हर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिल कर चलेगी और उन से पार्टी की रीती नीति को और बारीकी से जानेगी। रेखा ने भाजपा संगठन का पार्टी में शामिल करने पर आभार प्रकट किया और भरोसा दिलाया कि वो पार्टी के लिए मेहनत करेगी।

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

X