Saturday, 17 October 2026

Haryana

हरियाणा में सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा हॉरिजॉन्टल आरक्षण का लाभ : मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

Updated on Thursday, August 21, 2025 09:08 AM IST

राज्य की विभिन्न सेवाओं में पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षण की व्यवस्था

ग्रुप-बी के पदों पर 1 प्रतिशत, ग्रुप-सी के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

गृह विभाग में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए 20% आरक्षण दिया जाएगा

सामाजिक वर्गों में आरक्षण निश्चित रोस्टर बिंदुओं पर लागू किया जाएगा

ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट से छूट दी गई है

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य के निवासी पूर्व-अग्निवीरों को सीधी भर्ती में क्षैतिज (हाॅरिजाॅन्टल) आरक्षण का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस विषय पर सरकार द्वारा गहन विचार-विमर्श करने के बाद, अब एक नीति बनाकर राज्य की विभिन्न सेवाओं में पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इस नीति के अनुसार, कौशल-विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी के पदों पर पूर्व-अग्निवीरों को 1 प्रतिशत तथा ग्रुप-सी के पदों (कुछ निर्दिष्ट श्रेणियों को छोड़कर) पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

निश्चित रोस्टर बिंदुओं पर लागू होगा आरक्षण

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। गृह विभाग में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसी तरह, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में फाॅरेस्ट गार्ड, जेल विभाग में वार्डर तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग में माइनिंग गार्ड के पदों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है। सभी सामाजिक वर्गों में न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण निश्चित रोस्टर बिंदुओं पर लागू किया जाएगा।

पूर्व-अग्निवीरों को शारीरिक जांच परीक्षा से छूट

चयन पूर्णतः मैरिट के आधार पर होगा और पूर्व-अग्निवीरों का चयन उनकी संबंधित वर्टीकल श्रेणी में आरक्षित पदों के विरुद्ध किया जाएगा। यदि उपयुक्त पूर्व-अग्निवीर उपलब्ध नहीं होता है तो रिक्त पद को संबंधित श्रेणी के पात्र उम्मीदवारों से भरा जाएगा। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड के पदों पर भर्ती के दौरान पूर्व-अग्निवीरों को शारीरिक जांच परीक्षा से छूट दी जाएगी, क्योंकि उनकी शारीरिक क्षमता और सैन्य प्रशिक्षण पहले से प्रमाणित है।

कौशल-विशेषज्ञता से संबंधित परीक्षा से भी छूट

इसके अतिरिक्त, पूर्व-अग्निवीरों को पहले से ही ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) से छूट दी गई है। उन्हें अपने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल-विशेषज्ञता से संबंधित परीक्षा से भी छूट मिलेगी। हालांकि, उन्हें विज्ञापित पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्धारित लिखित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। यह छूट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ऐसे पदों के लिए जारी किए गए विज्ञापन की प्रतिक्रया में आवेदन करते समय दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

: Mhari Sadak App Transforming Haryana’s Road Infrastructure through Public Participation

Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong  Interest in Investing in state

: Haryana to Emerge as Global Hub for Electronics, IT, AVGC-XR Sectors; Companies Show Strong Interest in Investing in state

Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

: Suzuki CEO Assures CM Nayab Singh Saini of More Investment in Haryana

No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

: No Reservation Benefit for SC/BC Individuals from Other States in Haryana Municipal Elections: State Election Commission

Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

: Special Cluster for Toy Industry to be Developed in Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini

*Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

: *Energy Minister Anil Vij grants ₹2.312 million to Rambagh Gaushala in Ambala Cantonment, says “Cow service is the foundation of our culture”*

CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

नागरिकों से अपील– मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 4 हज़ार मोबाइल फ़ोन हरियाणा पुलिस ने उनके मालिकों को दिलवाए वापस

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजयुमो की बैठक में बोले बड़ौली -युवा हमारी ताकत : मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दें, हमें सारा देश स्वच्छ बनाना है : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को हरियाणा सरकार की ओर से पाँच–पाँच करोड़ की सहायता राशि की जारी : हरियाणा सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

X