Saturday, 17 October 2026

Punjab

मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सभी ‘AAP’ विधायक और पंजाब विस स्पीकर बाढ़ राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन

मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सभी ‘AAP’ विधायक और पंजाब विस स्पीकर बाढ़ राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें।

August 29, 2025 01:16 PM

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें, नए गाने Sirra को लेकर बवाल, कोर्ट ने जारी किया समन

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें, नए गाने Sirra को लेकर बवाल, कोर्ट ने जारी किया समन

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बता दे कि सिंगर रंधावा अपने नए गीत ‘सिरा’ को लेकर विवादों में घिर गए है। उनके गाने सिरा को लेकर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया है और 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। गुरु रंधावा के खिलाफ राजदीप सिंह मान ने यह शिकायत दर्ज करवाई है।

August 29, 2025 12:24 PM

अमृतसर में रेस्क्यू के लिए सेना की हाईटेक गाड़ी ATOR पहुंची, जानें क्या है इसकी खासियत

अमृतसर में रेस्क्यू के लिए सेना की हाईटेक गाड़ी ATOR पहुंची, जानें क्या है इसकी खासियत

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब सेना भी लोगों की मदद करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। रावी नदी के पानी के कारण लोगों के हालात काफी खराब हो चुके हैं। भारतीय सेना ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हाइटेक गाड़ी ATOR की सहायता ली है। यह गाड़ी अपने साथ 9 लोगों को साथ में ले जाने में सक्षम है और 1200 किलो वजन तक उठाने और 2350 किलो तक खींचने की क्षमता रखती है।  

August 29, 2025 12:09 PM

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को लिखी चिट्ठी, लिखा- मुसीबत की घड़ी में हम पंजाब के साथ

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को लिखी चिट्ठी, लिखा- मुसीबत की घड़ी में हम पंजाब के साथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर मदद की पेशकश की है। नायब सैनी ने लिखा कि पंजाब में बाढ़ आई है, मुझे दुख है कि इससे काफी नुकसान हुआ है। हरियाणा इस मुसीबत के समय में पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ा है।

August 29, 2025 10:58 AM

पंजाब में मान सरकार की ई-गवर्नेंस में बड़ी पहल, स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत शहरी नागरिकों के लिए शुरू होंगी 8 नई सेवाएं

पंजाब में मान सरकार की ई-गवर्नेंस में बड़ी पहल, स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत शहरी नागरिकों के लिए शुरू होंगी 8 नई सेवाएं

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत 8 नई सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा, “ये 8 नई सेवाएं न केवल हमारी स्थानीय निकायों की कार्यकुशलता में सुधार लाएंगी बल्कि नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सुविधाजनक और पारदर्शी पहुँच भी प्रदान करेंगी।”

August 29, 2025 10:50 AM

अनुसूचित जाति समुदाय की शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और हेल्पलाइन नंबर स्‍थापित करने के आदेश

अनुसूचित जाति समुदाय की शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और हेल्पलाइन नंबर स्‍थापित करने के आदेश

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों की शिकायतों और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। गढ़ी आज यहां पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की 26वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

August 29, 2025 10:39 AM

एक-एक दाने धान की निर्विघ्न खरीद के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किये जा रहे पुख़्ता प्रबंध : गुरमीत सिंह खुड्डियां

एक-एक दाने धान की निर्विघ्न खरीद के लिए पंजाब सरकार की तरफ से किये जा रहे पुख़्ता प्रबंध : गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खरीफ ख़रीद सीजन की तैयारियों में तेज़ी लाते हुये राज्य भर की अनाज मंडियों में से धान के एक-एक दाने की खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध किये जा रहे हैं। इसी मीटिंग के दौरान कृषि मंत्री ने मुख्य कृषि अधिकारियों (सी.ए.ओ.) के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा लिया। 

August 29, 2025 10:28 AM

पंथक आदर्श और सिद्धांत मेेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण, सत्ता के लिए पंथ के सम्मान से कभी भी समझौता नही करूंगा : सरदार सुखबीर सिंह बादल

पंथक आदर्श और सिद्धांत मेेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण, सत्ता के लिए पंथ के सम्मान से कभी भी समझौता नही करूंगा : सरदार सुखबीर सिंह बादल

August 21, 2025 09:43 AM

Back Page 6
X