Saturday, 17 October 2026

Punjab

अकाली दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्र की गई राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की जा रही | सरदार सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि शिरोमणी अकाली दल के बाढ़ राहत केंद्र ने जालंधर ने काम करना शुरू किया

Updated on Tuesday, September 02, 2025 21:07 PM IST

चंडीगढ़/02सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि जालंधर में पार्टी द्वारा स्थापित बाढ़ राहत केंद्र ने काम करना शुरू कर दिया और यह केंद्र राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटने के लिए नोडल प्वाइंट का काम करेगा।


इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ राहत केंद्र हरिंदर फार्म में स्थापित किया गया है और राहत सामग्री प्राप्त करने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को केंद्र के कर्मचारियों से - 81958-222222 और 95012-87100 इन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने अकाली कार्यकर्ताओं और पंजाबियों से केंद्र के लिए उदारतापूर्वक राहत सामग्री देने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि सामान दान करने के इच्छुक लोग इस मकसद के लिए राहत केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्होने  घोषणा की कि कंवरजीत सिंह बरकंदी की अगुवाई वाली मुक्तसर जिला इकाई ने बाढ़ राहत कार्योगं के लिए केंद्र को 11 लाख रूपये दान दिए हैं। परउपकार सिंह घुम्मण के नेतृत्व वाली लुधियाना इकाई ने केंद्र को दवाइयों की तीन ट्रालियां दान की हैं। सरदार बादल ने शिरोमणी कमेटी का इस अवसर पर आगे आकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने के लिए आभार व्यक्त किया, जिसका संचालन गुरु रामदास मेडिकल यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा किया जा रहा है।

इस बीच बलाचैर हलके के लोगों द्वारा वीडियो से अपील करते हुए शिकायत की कि राज्य प्रशासन उनकी कोई भी सहायता नही कर रहा है। इसके बाद अकाली दल अध्यक्ष ने सतलुज नदी पर स्थित औलियापुर और धांगड़ गांव में बांध को मजबूत करने के लिए 1000 लीटर डीजल, ट्रैक्टर और मिटटी हटाने वाली मशीनरी भेजी। अकाली दल नवांशहर के जिला अध्यक्ष सुखदीप सिंह सुकर ने बांध स्थल पर यह सामग्री पहुंचाई।

इस बीच अन्य राहत कार्यों में राशन के ट्रक फाजिल्का और डेरा बाबा नानक पहुंचा दिए गए हैं। बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने मानसा में घग्गर नदी के संवेदनशील स्थानों पर नदी को मजबूत करने के लिए दो राशन के ट्रकों के अलावा 2000 लीटर डीजल उपलब्ध कराया है, जबकि पटियाला जिला ग्रामीण अध्यक्ष जगमीत सिंह हरियाउ ने घग्गर नदी पर  बांध को मजबूत करने के लिए 500 लीटर डीजल दान किया है। इसके अलावा गुरदासपुर की संगत द्वारा गुरबचन सिंह बब्बेहाली की अगुवाई में दान की गई 40 ट्राॅलियां और दीनानगर में कमलजीत चावला और नरेश महाजन द्वारा दान की गई 100 ट्राॅलियां बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटी गई। मोहाली से राशन का एक ट्रक फाजिल्का भेजा गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
X